फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बेतवा नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

Fri, 12 Jun 2026 09:42 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

दोस्तों के साथ ओरछा गए एक युवक की बेतवा नदी के कंचना घाट पर डूबने से मौत हो गई। पिछले एक माह के भीतर बेतवा नदी में नहाने के दौरान यह चौथी मौत हुई है।
विज्ञापन
बेतवा नदी में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतवा नदी के कंचना घाट पर झांसी के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाते समय हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शुक्रवार को बेतवा नदी के कंचना घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय हर्ष वर्मा पुत्र नरेश वर्मा निवासी ग्राम सिमराहा जिला झांसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्ष अपने दोस्तों के साथ ओरछा घूमने आया था और कंचना घाट पर नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


एक माह में चौथी मौत
पिछले एक माह के भीतर बेतवा नदी में नहाने के दौरान यह चौथी मौत हुई है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद लोग नदी के गहरे हिस्सों में जाने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों पर सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेतों को और प्रभावी बनाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें