फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पड़ोसी महिलाओं से विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 Jan 2021 03:59 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ललितपुर जिले के थाना मड़ावरा के साढूमल गांव में पड़ोसी महिलाओं से तंग आकर युवती ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन


साढूमल गांव निवासी सुदामा अहिरवार की पुत्री तुलसा (19) शनिवार की शाम घर पर अकेली थी। इसी बीच किसी बात को लेकर पड़ोस की दो महिलाओं से कहासुनी हो गई। कहासुनी में विवाद बढ़ने के बात आवेश में आकर तुलसा ने दुपट्टे से कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन घर आए। यहां कमरे में तुलसा को फंदे से लटका देख घबरा गए।

गांव के अन्य लोगों से विवाद का कारण पता चला। घटना की सूचना पाकर पुलिस घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मड़ावरा थानाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह ने बताया कि पड़ोस की महिलाओं से विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें