फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : योगी माड़िया महादेव मंदिर से शुरू करेंगे रोड शो, बबीना और गरौठा विधानसभा में होगी जनसभा

Tue, 15 Feb 2022 05:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 

सार

उत्तर प्रदेश में दो चरणों का चुनाव हो चुका है। अब तीसरे चरण में बुंदेलखंड में वोटिंग होगी और सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत यहां लगा दी है। इसी क्रम में अब सीएम योगी अपने रोड शो के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाम 5:20 बजे से मड़िया महादेव मंदिर से रोड शो की शुरुआत करेंगे। वह सिद्धेश्वर मंदिर तक रोड शो करेंगे।  मड़िया महादेव वही मंदिर है, जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो योगी को मंदिर आने से पहले ही उन्नाव में रोक लिया गया था। 

विज्ञापन


रोड शो के बाद योगी रात में झांसी में ही रुकेंगे। बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे बबीना और दोपहर 12:35 गरौठा विधानसभा में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम जारी हो गया है।

इससे पहले सोमवार को चुनावी वेला में राजनीतिक दलों का एक-दूसरे को लांछित करने का दौर चला। इस मामले में सारी पार्टियां जहां एक जैसी हैं वहीं एक-दूसरे के बहाने किसी भी तरह के प्रहार से नहीं चूक रही हैं। इसी क्रम में झांसी में भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह और सपा के मुखिया अखिलेश ने जनसभाओं के मंच से एक-दूसरे पर निशाने लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें