छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : amar ujala
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मंगलवार को झांसी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बन रही है लेकिन अभी लोग इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें 10 मार्च को इस पर विश्वास हो जाएगा।
भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने ही आम जन से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। इसलिए जनसमर्थन हमारे साथ है। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ मॉडल को गुजरात मॉडल से बेहतर बताया। वे झांसी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।