फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: एलईडी बल्ब बनाकर समूह की महिलाएं रोजाना कमा रहीं हजारों, बाजार से कम कीमत पर करा रहीं उपलब्ध

Tue, 18 Nov 2025 01:29 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दो स्थानों पर एलईडी बल्ब तैयार कर रही हैं। खास बात यह है कि वे बाजार से कम कीमत पर लोगों को बल्ब उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन
बीकेडी में एलईडी बल्ब का स्टॉल लगाएं स्वयं सहायता समूह की महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दो स्थानों पर एलईडी बल्ब तैयार कर रही हैं। खास बात यह है कि वे बाजार से कम कीमत पर लोगों को बल्ब उपलब्ध करा रही हैं। इस बार प्रशासन की ओर से महिलाओं को दीपावली पर मंच प्रदान किया गया था जहां अच्छी खासी कमाई हुई।
विज्ञापन



एक बल्ब बनाने में लगते है 10 मिनट
सिलाई, खाद्य उत्पाद, रिफाइंड व सरसों का तेल के साथ गोबर पेंट बनाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कमाई कर रही हैं। अब कुछ महिलाओं ने लीक से हटकर काम शुरू किया है। चिरगांव की जय मां रतनगढ़ और सिमरावारी की मां पीतांबरा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एलईडी बनाने का काम शुरू किया। चिरगांव ब्लॉक की बीएमएम कल्पना ने बताया कि एक बल्ब बनाने में लगभग 10 मिनट लगता है। दोनों स्थानों की 24 महिलाओं ने प्रशिक्षण लेने के बाद इस काम को शुरू किया। इन बल्ब की कीमत करीब 50 रुपये रखी गई है। दीपावली पर महिलाएं अपनी आय बढ़ा सकें, इसके लिए प्रशासन ने बीकेडी में प्रदर्शनी आयोजित कराई थी।

 
विज्ञापन

खरीददारी करते एमएलसी रामतीर्थ सिंघल और जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम - फोटो : संवाद
महिलाओं का यह है कहना
वीनम वत्स ने बताया कि प्रशासन की ओर से इस दीपावली पर दिए गए मंच के बाद से मांग बढ़ गई है। कई दुकानदार उनसे संपर्क कर रहे हैं।
संतोषी पाल का कहना है कि घर के कामकाज के साथ ही किसानी और पशुपालन करतीं हूं। अतिरिक्त आय के लिए खाली समय में यह काम भी कर लेती हूं।
गंगा राजपूत ने कहा पहले नौ वॉट का बल्ब बना रही थी। लेकिन, दीपावली पर बीकेडी में प्रदर्शनी के बाद 15 वॉट के बल्ब की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें