फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

Wed, 05 Aug 2026 12:10 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

घरेलू कार्य के दौरान टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। वहीं, हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
इंद्रा देवी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना उल्दन क्षेत्र के ग्राम पलरा में मंगलवार को एक हादसे में 55 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम पलरा निवासी इंद्र देवी पत्नी गणेश प्रसाद मंगलवार को प्रात: अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान घर में लगे टिन शेड में अचानक करंट उतर आया। जैसे ही उनका संपर्क टीन शेड से हुआ, उन्हें जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें