सदर बाजार में पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने पिटाई करने के साथ ही बाइक भी तोड़ दी। तहरीर के आधार पर सदर बाजार पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मस्जिद वाली गली निवासी राज ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर पड़ोसी ज्योति, दीपा, मोहिनी तथा नारायणी के दामाद ने घर में घुसकर विवाद करते हुए पीट दिया। आरोपियों ने पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। लहूलुहान होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी महेश चंद के मुताबिक तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।