फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कुएं में मिला ग्रामीण का शव, टोड़ी फतेहपुर के ग्राम ढुरबई का मामला, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 Jul 2026 01:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढुरबई में शनिवार सुबह कुएं में एक 45 वर्षीय ग्रामीण का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम ढुरबई निवासी कृष्णविहारी कुशवाहा ने बताया कि उनके पिता शिवप्रसाद उर्फ भज्जू (45) गुरुवार रात से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह घर के सामने स्थित कुएं में लगी लकड़ी की बल्ली टूटी हुई दिखाई दी, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कुएं का पानी निकलवाया गया तो उसमें शिवप्रसाद का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन जायसवाल, उपनिरीक्षक मंगला सिंह एवं पवन कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शिवप्रसाद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी राजकुमारी, दो पुत्र कृष्णविहारी और दीपचंद्र तथा एक पुत्री हैं। एक पुत्र और पुत्री का विवाह हो चुका है। परिजनों के अनुसार बड़ा पुत्र लंबे समय से बीमार रहता है और परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, जिससे शिवप्रसाद काफी चिंतित रहता था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें