फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: डांडिया नाइट में पहचान पत्र के बिना युवक के घुसने पर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया मामला शांत

Wed, 24 Sep 2025 08:17 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि रात करीब साढ़े दस बजे दूसरे समुदाय का युवक अंदर पकड़ा गया, जबकि आयोजकों का दावा था कि डांडिया नाइट से पहले सभी के आधार कार्ड देखने के बाद उनको अंदर जाने दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार रात इलाहाबाद बैंक तिराहा स्थित मैरिज गार्डन में डांडिया नाइट के दौरान बिना पहचान पत्र के घुसे युवक को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। उसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। युवक के साथ मारपीट भी हुई।
विज्ञापन


हंगामा होने पर वहां मौजूद युवतियां सहम उठीं। सदर बाजार पुलिस ने युवक को बाहर निकाला। काफी रात हो जाने की वजह से पुलिस ने डांडिया नाइट बंद कराया। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि रात करीब साढ़े दस बजे दूसरे समुदाय का युवक अंदर पकड़ा गया, जबकि आयोजकों का दावा था कि डांडिया नाइट से पहले सभी के आधार कार्ड देखने के बाद उनको अंदर जाने दिया गया था। उस युवक के अंदर मिलने के बाद ही हंगामा होने लगा। कुछ देर में सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें