फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में दो किसानों ने आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर/बंगरा (झांसी)। आर्थिक तंगी और फसल खराब होने से परेशान किसानों द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को जिले में दो और किसानों ने खुदकुशी कर ली। एक ने ट्रेन से कटकर तो दूसरे ने फांसी लगाकर जान दी है। इससे पहले रविवार को भी बंगरा में एक किसान ने खेत में आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम लखेश्वर में सोमवार को 55 वर्षीय किसान रामलाल रैकवार ने सुबह आठ बजे ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि रामलाल के ऊपर केसीसी का 50 हजार कर्ज था। लगभग एक लाख का विद्युत बिल भी बकाया था। पिछले दिनों बारिश और ओले से फसल भी बर्बाद हो गई थी। इसकी वजह से वह परेशान था। मऊरानीपुर के एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि लेखपाल को गांव भेजकर जांच कराई जा रही है। शासन की ओर से किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, उल्दन क्षेत्र के गांव घांघरी में सोमवार को किसान चंद्रभान (25) पुत्र राम प्रताप ने भी आर्थिक तंगी और फसल खराब होने की वजह से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि चंद्रभान पर कर्ज था। उसके पास दो बीघा ही जमीन थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें