फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारत के सैलानियों ने घूमा रानी महल और किला

विज्ञापन
भारत दर्शन ट्रेन से बुंदेलखंड घूमने आया पर्यटकों का दल। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। कोरोनाकाल में दम तोड़ते बुंदेलखंड के पर्यटन कारोबार को रफ्तार देने के लिए आईआरसीटीसी की ओर से बड़ी पहल की गई। रविवार को दक्षिण भारत से 700 सैलानियों को लेकर आईआरसीटीसी की भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन झांसी पहुंची। इस दौरान स्टेशन पर पर्यटकों का ढोल नगाड़े और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बसों के जरिए झांसी और ओरछा के पर्यटक स्थलों का भ्रमण करने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पर्यटकों ने झांसी का किला और रानी महल देखा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे के इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से चेन्नई से भारत दर्शन ट्रेन का संचालन किया गया था। यह ट्रेन चेन्नई से 700 पर्यटकों को लेकर शनिवार को ग्वालियर पहुंची। जहां पर्यटकों को पर्यटन स्थल की सैर कराई गई। रविवार को ट्रेन ग्वालियर से चलकर दोपहर 2.30 बजे झांसी पहुंची। पर्यटकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद 13 बसों में बिठाकर पर्यटकों को रानी महल और झांसी किला के लिए जीआरपी थाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह और बुंदेलखंड ट्रैवल्स के हरीश हासानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रविवार को पर्यटकों को किला, रानी महल और संग्रहालय के भ्रमण के दौरान रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। सोमवार को पर्यटक ओरछा में रामराजा मंदिर, जहांगीर महल, भूल भुलइया और बेतवा नदी का भ्रमण करेंगे। इसके बाद रात को ट्रेन से खजुराहो के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पर्यटकों के ठहरने और भोजन का इंतजाम आईआरसीटीसी की ओर से किया गया। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, अनीस भाटिया, डिंपल अग्रवाल, मुकेश यादव, लोकेंद्र यादव, जितेंद्र भागौरिया, सर्वेश, करन पटेल, रवि यादव व सुरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब आते रहेंगे पर्यटक
आईआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक अब बुंदेलखंड में इस प्रकार के टूर होेते रहेंगे। एक पर्यटक के जरिए करीब छह लोगों को रोजगार मिलता है। इसमें रेलवे स्टेशन, टैक्सी चालक, गाइड, होटल, लोकल बाजार समेत कई लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें