तीन दिन पहले ही टीएसआई व सिपाहियों की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज के आगे झांसी-कानपुर बाईपास पर लगी थी। आरोप है कि तीनों ट्रक चालकों को रोककर उनसे उगाही कर रहे थे। जांच में प्राथमिक तौर पर शिकायत सही निकली।
कानपुर बाईपास पर ट्रक ड्राइवर से वसूली के आरोप में ट्रैफिक पुलिस में तैनात टीएसआई मुकेश राजपूत और दो सिपाही निलंबित कर दिए गए। इन तीनों के खिलाफ प्राथमिक जांच भी शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले टीएसआई मुकेश राजपूत, हेड कांस्टेबल शिवचरण एवं कांस्टेबल अंकित की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज के आगे झांसी-कानपुर बाईपास पर लगी थी। ट्रक चालकों को रोककर उनसे उगाही की जा रही थी। इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अफसरों तक जा पहुंची। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रक चालक को रोककर पहले उस पर दस हजार रुपये का चालान ठोंका। चालान से बचने के लिए उससे पांच हजार रुपये की मांग की गई। वरिष्ठ अफसरों ने मौके पर जांच की। प्राथमिक तौर पर शिकायत सही निकली। जांच रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने टीएसआई मुकेश राजपूत समेत दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।