फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सट्टा रैकेट का हुआ भंडाफोड़, सरगना के मोबाइल में मिले 16.28 करोड़ के क्वाइन

Mon, 20 Apr 2026 04:53 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पूछताछ में बृजेंद्र ने बताया कि उसने सट्टा एप की फ्रेंचाइजी ली है। उसकी आईडी बेचकर सट्टा लगवाता था। 16.28 करोड़ की क्वाइन के सहारे खेल चलता था। बापू बिल्डर नाम से उसने फर्म भी बनाई थी। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चिरगांव निवासी सरगना बृजेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल में पुलिस को 16.28 करोड़ रुपये की कीमत के क्वाइन मिले हैं। इसे रुपये लेकर वह लोगों को देता था। इसके सहारे मोबाइल एप के जरिये आईपीएल मैच में सट्टा लग रहा था। पुलिस उसके छह साथियों को भी तलाश रही है।
विज्ञापन


सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि थाना प्रेमनगर के हीरापुरा मोहल्ला स्थित इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी बृजेंद्र राजपूत के बारे में पता चला था। सुरागकशी कर रविवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में बृजेंद्र ने बताया कि उसने सट्टा एप की फ्रेंचाइजी ली है। उसकी आईडी बेचकर सट्टा लगवाता था। 16.28 करोड़ की क्वाइन के सहारे खेल चलता था। एक क्वाइन की कीमत एक रुपये है। उसके पास छह बैंक खाते भी मिले, इनमें रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन होता था। बापू बिल्डर नाम से उसने फर्म भी बनाई थी। सट्टेबाजी की रकम इसमें खपा रहा था। पुलिस टीम में थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय, चौकी प्रभारी नैनागढ़ संतप्रकाश त्रिपाठी, अवधेश कुमार, राघवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें