फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: अतिक्रमण रोधी दस्ते के सामने भिड़े व्यापारी, एक दूसरे के कपड़े फाड़े, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Thu, 30 Oct 2025 08:13 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शिवपुरी हाईवे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची एनएचएआई टीम के सामने हुए विवाद में कारोबारी भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। कारोबारियों के बीच मारपीट का वीडियो अब वायरल है।
विज्ञापन
मारपीट करते दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी हाईवे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची एनएचएआई टीम के सामने हुए विवाद में कारोबारी भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। कारोबारियों के बीच मारपीट सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब वायरल है।
विज्ञापन


बुधवार को एनएचएआई की टीम रक्सा कस्बे के पास सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। उसी दौरान किराना दुकानदार मोहन गुप्ता एवं उनके पड़ोसी पप्पू साहू एक दूसरे पर सड़क की जमीन पर दुकान लगाने का आरोप लगाने लगे। उनके बीच गाली-गलौज भी शुरू हो गई। दोनों पक्षों से परिजन जुट गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। तमाशबीनों की भीड़ भी जमा हो गई। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक दोनों पक्षों का चालान किया गया है।
विज्ञापन



मारपीट का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें