घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद
अधिकारियों ने भी माना खराब सड़क से हुआ हादसा
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी तथा सीओ मोंठ अजय श्रोतिय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सड़क की खराब हालत को ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की स्थिति, ब्रेक सिस्टम, सड़क की बनावट और दुर्घटना स्थल के निशानों का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सड़क को लेकर नाराजगी
ग्रामीणों ने सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर नाराज़गी जताई और कहा कि कई माह से सड़क गड्ढों से भरी हुई है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
परिवार में मचा कोहराम
अचानक हुए इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जर्जर सड़क और किनारे पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली का वीडियो...