फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी को स्वच्छता में टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि झांसी का गौरव बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार काम करेेगी। स्वच्छता में झांसी इस वर्ष टॉप टेन में शामिल होगी। पिछली सरकारों में यह शहर स्वच्छता में 169 नंबर पर था, लेकिन अब 27 वें स्थान पर है। यह बात उन्होंने मंगलवार को सर्किट हाउस में नगर निगम झांसी की 27 करोड़ की नौ परियोजनाओं के लोकार्पण के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झांसी तीसरे चरण में स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल हुई थी, लेकिन आज पूरे देश में कामों के मामले में नंबर एक पर है। कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण चल रहा है। इससे एक स्थान से ही ट्रैफि क, सफ ाई व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, सीवरेज की निगरानी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि गंगा सहित समस्त नदियां अविरल रहें, इसके लिए सरकार काम कर रही है। एसटीपी और बायोरेमिडिएशन प्लांट लग रहे हैं। केंद्र सरकार ने शहर में पेयजल योजना के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना समेत तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश नंबर एक पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे सीएम हैं, जिन्होंने प्रदेश के सभी जिलों का दौरा किया है। नगर विकास मंत्री ने विभागीय समीक्षा कर महानगर में चल रहे कामों और योजनाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें