फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था दूर करने पर ध्यान दें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त ने गर्मियों को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर अभी से विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शहर में किसान बाजार अच्छी संपत्ति है, इसका सदुपयोग कर सक्रिय करें।
विज्ञापन

मंगलवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि मंडल के कई क्षेत्रों में अदरक तथा हल्दी की पैदावार अच्छी होती है इसको बढावा देने के लिये कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने अपर निदेशक पशुपालन को निर्देश दिए कि मंडल के तीनों जनपद में गोशालाओं में चारा और भूसा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने नहरों में अवैध कुलावे बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
राज्य सेतु निगम के अधिकारी द्वारा अवगत गया कि ललितपुर में एक परियोजना के लिये विद्युत विभाग को धनराशि दी जा चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा अभी तक कार्य नहीं कराया गया है। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्या निदान के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल के तीनों जिलों के अपर जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वह जनपद के 10 बड़े कर्ज बकायेदारों से वसूली में तेजी लायें। तीनों जनपदों में निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें