फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 58 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

Fri, 30 Jan 2026 11:14 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पुलिस ने गांजा बरामद कर तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर 58.340 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवक प्राइवेट वाहन से मैरी तिराहे पर उतरकर कहीं जा रहे थे। पुलिस ने गांजा बरामद कर तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि बीती रात कोतवाली थाना पुलिस संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि कुछ गांजा तस्कर मैरी तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस बाबा का अटा अशोक संफ्रांस रोड पर पहुंची। जहां ट्रॉली बैग बरामद कर तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम अमित राय व महेंद्र यादव निवासी कृष्णा कालोनी ओरछा जिला निवाड़ी व आशीष श्रीवास्तव निवासी किला गेट लोहा मंडी ग्वालियर बताया। पुलिस ने उक्त तीनों के पास से 9 लाख रुपये कीमत का 58.340 किलो गांजा बरामद कर उनके पास से मोबाइल फोन व 32330 रुपये बरामद किए। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें