फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: रेलवे कोर्ट में पेशी पर आए तीन कैदी फरार,  पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

Tue, 19 Sep 2023 03:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कैदियों के फरार होने की घटना पर एसएसपी ने संकेत दिए हैं कि उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएंगी जिनकी लापरवाही से यह घटना हुई।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कारागार से रेलवे कोर्ट में पेशी के लिए आये तीन कैदी रेलवे स्टेशन से फरार हो गए। कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मच गया। एसएसपी ने रेलवे कोर्ट पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

 
मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी शैलेन्द्र, सागर निवासी गया प्रसाद और बिजेंद्र को जीआरपी ने कुछ दिन पहले मोबाइल और सूटकेस चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार को तीनों कैदियों की रेलवे कोर्ट में पेशी थी। जिला कारागार से वैन से पांच कैदियो को यहां पेशी पर लाया गया था। तीनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी के बाद पुलिसकर्मी वैन में बिठाकर बंद करके चले गए। इस बीच तीनों कैदी वैन का ताला तोड़कर फरार हो गए।
 
कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रसासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी राजेश एस रेलवे कोर्ट पहुंच गए। पुलिस टीमें कैदियों की तलाश कर रही हैं। एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें