फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: शिक्षा निदेशक कार्यालय में कमीशन न देने पर धमकाया, लेखा सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 25 May 2026 07:53 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में कमीशन न देने पर जातिसूचक गाली और धमकी देने के आरोप में नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में कमीशन न देने पर जातिसूचक गाली और धमकी देने के आरोप में नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंचवटी विहार कॉलोनी निवासी महेश नारायण वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी चार पहिया गाड़ी संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में किराये पर लगाई थी। चार माह बाद भी उनका भुगतान नहीं किया गया। उनका 52 हजार रुपये का बकाया हो गया। 19 दिसंबर की शाम संयुक्त शिक्षा निदेशक के लेखा सहायक हीरू गुप्ता ने बकाया भुगतान का भरोसा दिलाते हुए बीस फीसदी कमीशन मांगा।

महेश ने कमीशन देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि हीरू इस बात से नाराज हो गया। उसके साथ गाली गलौज करने लगा। धमकाते हुए कहा कि यह पैसा अब उसे नहीं मिलेगा। जातिसूचक गालियां देकर उसे भगा दिया। महेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें