फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: टीकमगढ़ की रचना का तीसरा हत्यारोपी भी गिरफ्तार, कर दिये थे कई टुकड़े, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

Fri, 22 Aug 2025 07:29 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

 पुलिस ने टुकड़ों में मिली महिला की लाश के मामले में फरार तीसरे आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुएं से टुकड़ों में मिली महिला की लाश के मामले में फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार ने 15 हजार लेकर कार के अन्दर महिला का गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए पूर्व प्रधान और उसके भतीजे के साथ मिलकर शव के टुकड़े कर बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिया और सिर व पैर को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही पूर्व प्रधान और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर चुकी है। दीपक पर 25 हजार का इनाम रख पुलिस इसे तलाशने में जुटी थी।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या में फरार आरोपी बाइक से भागने की फिराक में है। पुलिस ने दुगारा के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को आता बदमाश ने टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसकी वजह हो गया वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया है। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की बाइक, दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

यह था मामला 

टोड़ी फतेहपुर अंतर्गत गांव के पास 13 अगस्त को कुएं से मिली सिर कटी युवती की लाश मिली थी। युवती की शिनाख्त टीकगमढ़ के मैलवारा गांव निवासी रचना के तौर पर हुई। टोडीफतेहपुर ग्राम महेबा निवासी पूर्व प्रधान संजय पटेल पुत्र रामस्वरूप ने अपने भतीजे संदीप पटेल पुत्र संतराम व अन्य साथी गरौठा ग्राम पसौरा निवासी प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार के साथ मिलकर रचना की हत्याकर वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


पूछताछ में मुख्य आरोपी संजय सिंह ने बताया कि उसका रचना के साथ पिछले 2 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रचना लगातार शादी का दबाव बना रही थी। वह शादी नहीं करना चाहता था। कई बार मना करने के बाद नहीं मानी। तो उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई 9/10 की रात अपने दो साथी संदीप और प्रदीप के साथ मिलकर ग्राम किशोरपुरा कुएं के पास फरसा से काटकर उसकी हत्या कर दी। शव को छिपाने के उद्देश्य सिर व पैर को बोरी में भरकर रेवन नदी में डाल दिया था। तथा शरीर के दो हिस्से व दोनों हाथों को अलग-अलग बोरियों में भरकर विनोद पटेल के कुएं में डालकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें