30 जून को घाट बंद होने के बाद बिक्री का 28.50 लाख रुपये घर ले आया था, जो पार्टनरों में बांटा जाना था। घर में इस रकम के साथ लगभग एक किलो सोना भी रखा हुआ था।
झांसी के ग्राम बलौरा (बल्लमपुर) निवासी नीता राय ने गांव के नवनिर्वाचित प्रधान संतोष राय और उसके भाई पर घर में रखे 28 लाख रुपये नकद व एक किलो सोना चोरी करने का आरोप लगाया था। महिला ने बताया था कि उसका पुत्र शिवम राय बालू घाट चलाता है।
विज्ञापन
30 जून को घाट बंद होने के बाद बिक्री का 28.50 लाख रुपये घर ले आया था, जो पार्टनरों में बांटा जाना था। घर में इस रकम के साथ लगभग एक किलो सोना भी रखा हुआ था। महिला ने बताया कि ग्राम प्रधान संतोष राय से उसके पारिवारिक ताल्लुक थे।
23 जुलाई को प्रधान संतोष राय अपने बच्चों के साथ घर आया। इसी दरम्यान उसने अपने भाई अरविंद राय की मदद से घर में नकदी और सोना चुरा लिया। पुलिस ने आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके के पास से चोरी की नकदी व सोना भी बरामद कर लिया गया है।