फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरी का आरोपी ग्राम प्रधान, सोना और नकदी बरामद

Mon, 02 Aug 2021 02:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

30 जून को घाट बंद होने के बाद बिक्री का 28.50 लाख रुपये घर ले आया था, जो पार्टनरों में बांटा जाना था। घर में इस रकम के साथ लगभग एक किलो सोना भी रखा हुआ था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के ग्राम बलौरा (बल्लमपुर) निवासी नीता राय ने गांव के नवनिर्वाचित प्रधान संतोष राय और उसके भाई पर घर में रखे 28 लाख रुपये नकद व एक किलो सोना चोरी करने का आरोप लगाया था। महिला ने बताया था कि उसका पुत्र शिवम राय बालू घाट चलाता है।

विज्ञापन


30 जून को घाट बंद होने के बाद बिक्री का 28.50 लाख रुपये घर ले आया था, जो पार्टनरों में बांटा जाना था। घर में इस रकम के साथ लगभग एक किलो सोना भी रखा हुआ था। महिला ने बताया कि ग्राम प्रधान संतोष राय से उसके पारिवारिक ताल्लुक थे।

23 जुलाई को प्रधान संतोष राय अपने बच्चों के साथ घर आया। इसी दरम्यान उसने अपने भाई अरविंद राय की मदद से घर में नकदी और सोना चुरा लिया। पुलिस ने आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके के पास से चोरी की नकदी व सोना भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें