फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पीएम की मन की बात के बाद बढ़ी किले में पर्यटकों की संख्या, वर्ष 2023 के बाद साल दर साल बढ़े

Wed, 19 Nov 2025 04:19 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रानी की झांसी का प्रसिद्ध किला बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। वर्ष 2023 से अब तक इनकी संख्या में इजाफा हुआ है, इसमें विदेशी पर्यटक भी अच्छी संख्या में हैं।
विज्ञापन
झांसी का किला - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी की झांसी का प्रसिद्ध किला बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। वर्ष 2023 से अब तक इनकी संख्या में इजाफा हुआ है, इसमें विदेशी पर्यटक भी अच्छी संख्या में हैं। जानकारों का कहना है कि पीएम मोदी की मन की बात में किले का जिक्र करने के बाद से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


झांसी का किला अपनी भव्य वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण लोगों को खींचता है। इसके अलावा रानी महल और अन्य प्रमुख स्मारक भी पर्यटकों के सांस्कृतिक अनुभव को समृद्ध करते हैं। झांसी को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से बड़े निवेश किए जा रहे हैं। विदेशी पर्यटकों को भी ध्यान में रखते हुए झांसी के विकास की योजना बनाई जा रही है। पुरातत्व संरक्षक अभिषेक आगवान ने बताया कि पीएम मोदी की तारीफ के बाद से पर्यटकों में किले और रानी का महल घूमने की उत्सुकता बढ़ी है।

पर्यटकों के आंकड़े
2022 में 10,219 पर्यटकों ने दौरा किया।
2023 में 12,805 पर्यटकों ने दौरा किया।
2024 में 14,228 पर्यटकों ने दौरा किया।
2025 में 18 नवंबर तक 15,975 पहुंचे।

आज ऐतिहासिक किले में निशुल्क प्रवेश
पुरातत्व संरक्षक अभिषेक आगवान ने बताया कि झांसी किला, रानी महल, दशावतार मंदिर देवगढ़ और कालिंजर किला सहित कई ऐतिहासिक स्थलों पर आज सभी पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। अच्छी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें