यह बोले क्षेत्रवासी
बुद्ध विहार में कई गलियों की सड़क वर्षों से कच्ची है। जगह-जगह जलभराव है। इससे बहुत परेशानी होती है। लगता नहीं है कि ये क्षेत्र नगर निगम का हिस्सा है।
- संदीप
नहर से बुद्ध विहार कॉलोनी आने वाला सड़क और नाली कभी बनी ही नहीं है। अफसर इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। बारिश में तो निकलना दूभर हो जाता है।
- रामकुमारी
प्रेमनगर से गरियागांव नहर की पुलिया तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई जगह आधी सड़क टूटी पड़ी है। आवागमन में दिक्कत होती है।
- मन्नू ठाकुर
हरदौल मंदिर के पीछे नाला का निर्माण न होने से खेतों में पानी भर रहा है। यहीं पर लोगों ने कचरा भी फेंकना शुरू कर दिया है। जल्द नाला निर्माण हो।
- जीतू पटेरिया
इनका यह है कहना
वार्ड 15 में 1.18 करोड़ से कई सड़कें और नालियों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा, 70 लाख रुपये से पुलिया निर्माण और सड़क सुधार का भी कार्य कराया गया है। वार्ड के कुछ प्रस्ताव स्वीकृत भी हैं। बजट आते ही कार्य होगा।
- राजवीर सिंह, मुख्य अभियंता, नगर निगम।
गरियागांव में एक विवाहघर के निर्माण का प्रस्ताव नगर निगम में दिया है। इसके अलावा, मिनी स्टेडियम और एक बड़ा पार्क बनाने का भी प्रस्ताव दे रखा है। बजट आते ही सबसे पहले इन कार्यों को करवाया जाएगा।
- हरिओम मिश्रा, पार्षद, वार्ड-15
वार्ड का हाल और पार्षद जानकारी देते हुए...