फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह साल के बच्चे की गला रेतकर निर्मम हत्या: भूसा घर में मिली लाश, निजी अंग भी लहूलुहान, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 27 Oct 2025 06:33 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पुलिस ने कमरे के अंदर भूसे के ढेर से हत्या में इस्तेमाल हुआ हसिया बरामद किया है। प्रारंभिक छानबीन में पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है। परिवार के ताई-ताऊ समेत तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मृतक साहिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। बबीना के पूरा गांव निवासी रंजीत यादव के बारह साल के इकलौते पुत्र साहिल की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। बेरहमी से उसके निजी अंग को मारकर लहूलुहान कर दिया गया। घर से करीब दो सौ मीटर दूर बने भूसा घर से उसकी खून से सनी लाश बरामद हुई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति मौके पर जा पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। कमरे के अंदर भूसे के ढेर से हत्या में इस्तेमाल हुआ हसिया बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक छानबीन में पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है। परिवार के ताई-ताऊ समेत तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


खेत पर गया फिर लौटकर नहीं आया

पूरा गांव निवासी रंजीत बड़ागांव स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनका बेटा साहिल मॉर्डन पब्लिक स्कूल में सातवीं का छात्र था। सोमवार को बारिश होने से वह स्कूल नहीं गया। परिजन के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे खेत पर जाने की बात कहकर साहिल निकला था। शाम चार बजे तक लौटकर नहीं आया। बारिश में उसके न लौटने से मां कांति परेशान होकर उसे तलाशने लगी। आस-पड़ोस में भी उसका पता नहीं चला। परिवार के अन्य लोग तलाशते हुए खेत में बने भूसा घर पहुंचे। यहां कमरे में ताला बंद था। उसे खोलने पर अंदर सामने खून से सनी साहिल की लाश पड़ी थी। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

 

बेटे की मौत पर फूट-फूट कर रोता पिता रंजीत और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
पिता ने भाई और भाभी पर लगाये आरोप

सूचना पर तुरंत बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय फोर्स के साथ जा पहुंचे। पिता रंजीत भाई अवतार एवं भाभी मंजू पर हत्या का आरोप लगाते हुए बिलखने लगा। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। देर रात परिजन की तहरीर पर पुलिस ने ताऊ अवतार, उसकी पत्नी मंजू एवं भतीजे शैलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनको हिरासत में ले लिया। इस मामले में एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि दोनों परिवार के बीच पारिवारिक रंजिश थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक छानबीन में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की पुष्टि हुई है।

साहिल के जन्म पर ताऊ और ताई ने मनाया था जश्न

बारह साल के मासूम साहिल के कत्ल का आरोप उसके सगे ताऊ एवं ताई पर है। पूरे गांव के लोगों का कहना है कि दोनों परिवार साझे में रहते थे। साहिल के पैदा होने पर परिवार ने साथ में जश्न मनाया था। खाना पीना हुआ था, जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ। ताऊ एवं ताई भी इस जश्न में शामिल हुए थे। उन दोनों ने भी साहिल को अपने हाथों में खिलाया लेकिन, कुछ साल बाद संपत्ति के बंटवारे के बाद से दोनों में खटास पैदा होनी शुरू हुई।

 
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
बेटा न होने पर भी जलन रखते थे दोनों

पुलिस को छानबीन के दौरान मालूम चला कि रंजीत ने करीब डेढ़ साल पहले अपने हिस्से में आई एक जमीन का टुकड़ा बेच दिया था। यह जमीन अवतार खरीदना चाहता था। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ। अवतार को तीन लड़कियां थीं जबकि रंजीत को बेटा था। इसके लेकर भी मनमुटाव था। रंजीत ने पुलिस को बताया कि इस वजह से अवतार का परिवार उससे जलन रखने लगा। उन लोगों ने धमकाते हुए कहा था कि बेटा होने से जो घमंड है, उसे मिटा देंगे। पिता ने बिलखते हुए बताया कि मौका मिलने पर उन लोगों ने अपनी बात साबित कर दी। वहीं, पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में दोनों के शामिल होने के सुराग मिले हैं। हालांकि पुलिस अभी आगे भी छानबीन कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


पिता ने कहा, शाम से ही आने लगे थे खराब ख्याल

रंजीत और उसका बड़ा भाई अवतार दोनों एक फैक्टरी में काम करते हैं। रंजीत फैक्टरी में कर्मचारियों के गेट पास चेक करता है। अवतार का गेट पास भी रंजीत चेक करता है। रंजीत का कहना है कि सोमवार दोपहर अवतार गेट से लौट गया। पता करने पर मालूम चला कि अवतार ने ड्यूटी नहीं की। अवतार के लौटने की बात मालूम चलने पर उसके दिल में खराब ख्याल पैदा होने लगे लेकिन, उसे अंदेशा नहीं था कि उसके बेटे के साथ ही यह घटना घटेगी।



घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति जानकारी देते हुए...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें