फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: छह साल की बच्ची को कक्षा में बंद कर घर चले गए शिक्षक, रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने निकलवाया

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कौनी खाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बबीना विकास खण्ड की ग्राम पंचायत खांडी के प्राथमिक विद्यालय कौनी खाड़ी के शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। अध्यापक छह साल की मासूम बच्ची को कक्षा में छोड़कर ताला बंद कर अपने घर चले गए। बच्चों की रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय कौनी खाड़ी में दोपहर दो बजे बच्चों की छुट्टी होने के बाद एक छह बर्षीय बालिका को कमरे में बैठा छोड़ बाहर से ताला लगा कर बंद कर दिया। बालिका के कमरे में मौजूद होने की भनक किसी को नहीं हुई और सभी अपने-अपने घर को चले गए। विद्यालय के समीप से निकल रहे 9 वर्षीय पंकज रायकवार ने विद्यालय के अंदर से रोने की आवाज सुनी। तो उसने आसपास के लोगों को बताया। स्कूल की चाबी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मालती के पास थी। ग्रामीणों ने उसे बुलाकर छह वर्षीय बालिका सौम्या को कमरे से बाहर निकाला।

इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उक्त घटना की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। बालिका के पिता मोहन रायकवार ने बताया दूसरे दिन विद्यालय की आध्यापिका प्रधान पति कृष्णकांत के साथ विद्यालय पहुंचा और इस संबंध में बात की तो अध्यापिकायों ने पुलिस को बुलवा लिया। आरोप लगाया कि उन्हें डाटते हुए धमकी देने लगी। इसकी जानकारी मोहन ने फोन पर एसडीएम सदर को दी। आरोप है कि अध्यापिकायों का रवैया अपमानजनक है। उन्होनें पूरे प्रकरण की जांच कर उचिक कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में बीएसए विपुल शिव सागर ने जांच कर कार्रवाई की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें