फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नामचीन दुकानों में मिलावट बेनकाब, लिए गए नमूने जांच रिपोर्ट में फेल

Wed, 03 Sep 2025 12:01 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दो महीने में लिए गए नमूनों की जांच में नामचीन दुकानों में भी मिलावट बेनकाब हुई है। मावा, बर्फी, पनीर, ग्रेवी, रंगीन कचरी से लेकर मिर्च पाउडर तक के सैंपल लैब की जांच में फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य विभाग की ओर से पिछले दो महीने में लिए गए नमूनों की जांच में नामचीन दुकानों में भी मिलावट बेनकाब हुई है। मावा, बर्फी, पनीर, ग्रेवी, रंगीन कचरी से लेकर मिर्च पाउडर तक के सैंपल लैब की जांच में फेल हो गए हैं। अब लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सदर बाजार स्थित अवध बिरयानी से लिए गए लाल मिर्च पाउडर का नमूना, नंदनपुरा के प्रभुनाथ स्टोर से लिया गया रंगीन कचरी का सैंपल और रक्सा टोल पर दयाराम पाल के प्रतिष्ठान से लिया गया पनीर का नमूना भी जांच में असुरक्षित मिला है। इन सभी मामलों का मुकदमा एसीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया जा रहा है।

वहीं, रक्सा टोल पर रमाकांत के यहां से लिया पनीर का सैंपल अधोमानक पाए जाने पर एओ/एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, इलाइट चौराहा पर वंदना स्वीट्स से खाद्य विभाग की टीम ने मावा, छेना अंगूरदाना का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा था। इसके साथ ही केसर बर्फी भी लैब की जांच में अधोमानक पाए जाने पर एओ/एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया जा रहा है। वहीं, होटल रिजेंटा रेस्टोरेंट से लिए गए पनीर, ग्रेवी और मावा के नमूने लिए गए थे। जांच में अधोमानक मिले।
विज्ञापन



दूध, बेसन और खोआ के नमूने भी मिले

अभिमन्यु दूध डेयरी भैंस का दूध और पनीर अधोमानक मिला है। इसके अलावा किसान दूध डेयरी आजादगंज में भैंस का दूध, सीपरी बाजार के शर्मा किराना स्टोर और पवन किराना स्टोर से लिए गए। बेसन के सैंपल और पूंछ के साहू खोआ भंडार से मावा का नमूना जांच में अधोमानक मिला है। एओ/एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

गंदी बोरियों में मावा, तेल टपकता मिल्क केक मिला था

खाद्य विभाग को तीन अगस्त को बस स्टैंड पर कार्रवाई के दौरान गंदगी बोरियों में मावा और तेल टपकता मिल्क केक मिला था। टीम ने 18 क्विंटल मिल्क केक और मावा को नष्ट कराया था, जो कि ग्वालियर की बस से लाया गया था। मिल्क केक की कीमत डेढ़ लाख और मावा की सवा दो लाख रुपए बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें