भाजपा नेता ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में पीड़ित थाने तक नहीं पहुंच पाता था। यदि पहुंच भी जाता था तो उसकी एफआईआर दर्ज नहीं होती थी। सपा की गुंडई, अत्याचार, जमीनों पर कब्जे, उत्पीड़न के माहौल को जनता भूली नहीं है। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश सह प्रभारी अंजुला मौर्य, प्रदेश महामंत्री कीर्तिका अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित, चित्रा सिंह, प्रियांशु डे मौजूद रहे।
आज आएंगी राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि भाजपा कमल शक्ति संवाद के अंतर्गत मां दुर्गा के नौ रूपों से प्रेरित होकर महिला मोर्चा नारी सशक्तिकरण के विषय को लेकर कार्यक्रम की शुरुआत झांसी से करने जा रही है। प्रदेश में नौ स्थानों पर यह कार्यक्रम हो रहा है। इसका शुभारंभ रविवार को दोपहर 12 बजे दीनदयाल सभागार में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन करेंगी। समाज के प्रबुद्ध महिलाओं को आमंत्रित किया गया है, उन्हें महिलाओं के लिए किए गए कामों, सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।