झांसी के टहरौली थाना इलाके में एक बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम गाता निवासी धीरू ने (36) कुछ समय पहले अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रख दी थी। पिछले कुछ दिनों से वो पिता रघुवीर (62) पर गिरवी रखी मोटरसाइकिल उठाने के लिए पैसों का इंतजाम करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
सोमवार की रात भी धीरू ने नशे की हालत में पिता से पैसे मांगे। पिता ने मना किया तो आरोपी ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर पिता को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने रघुवीर को मृत घोषित कर दिया।