फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: भीषण गर्मी का कहर, प्रशासन ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, यह रहेगा खुलने व बंद होने का टाइम

Sun, 19 Apr 2026 01:11 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

भीषण गर्मी को देखते हुए झांसी प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा।
विज्ञापन
स्कूलों के समय में हुआ बदलाव - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी को देखते हुए झांसी प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा। प्रशासन इस आदेश पर कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


अप्रैल में ही बुंदेलखंड खूब तप रहा है। शनिवार को झांसी देश का 10वां सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते झांसी का दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार जताए हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 से कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों के लिए है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें