फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: भोजला मंडी का निरीक्षण कर एडीएम ने व्यवस्था को परखा, अब तक हो चुकी 13455 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Sun, 19 Apr 2026 08:58 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एडीएम ने किसानों द्वारा गेहूं क्रय के अभिलेखों की भी जांच की और समय से भुगतान के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि केंद्र पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध मिला।
विज्ञापन
किसान से बात करते एडीएम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेहूं खरीद के मद्देनजर भोजला मंडी स्थित खाद्य विभाग के दो और भारतीय खाद्य विभाग के एक राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का एडीएम वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर किसानों से गेहूं खरीद करने की व्यवस्था को परखा। अब तक 2071 किसानों से 13455 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। 22 करोड़ से अधिक भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


एडीएम वरुण कुमार पांडेय ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में भ्रमण करते हुए किसानों से उनकी फसल को खरीदने की व्यवस्था की जाए। किसी भी किसान को केंद्र से न लौटाया जाए। केंद्र पर ही फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए लेखपाल और जनसेवा केंद्र संचालकों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि अधिक से अधिक कृषकों की फसल को खरीदा जा सके। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण के आधार पर ही गेहूं की खरीद की जाए।

एडीएम ने किसानों द्वारा गेहूं क्रय के अभिलेखों की भी जांच की और समय से भुगतान के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि केंद्र पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध मिला। किसान रघुवंश प्रताप सिंह, ज्ञान सिंह, प्रशांत सिंह यादव, जय सिंह, अनिल कुमार आदि ने बताया कि मंडी के क्रय केंद्र में तिथिवार गेहूं की तौल की जा रही है। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल, मंडी सचिव बबलू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजला मंडी में एडीएम वरुण कुमार पांडेय...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें