फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: संपूर्ण समाधान दिवस...राजस्व की 83 और पुलिस की 22 शिकायतें पहुंचीं

Tue, 04 Nov 2025 08:56 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

डीएम ने निर्देश दिया कि ऐसे प्रकरण जहां भूमि पैमाइश और पत्थरगड्डी करने के बाद भी दबंगों ने इसे उखाड़ कर कब्जा किया है तो मुकदमा दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
फरियादियों की समस्या सुनते डीएम व अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सर्वाधिक 83 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। 22 शिकायतों के साथ पुलिस विभाग दूसरे और तीसरे नंबर पर नगर निगम रहा। इससे संबंधित 14 शिकायतें आईं। 140 शिकायतों में 15 का निस्तारण मौके पर किया गया। डीएम मृदुल चौधरी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से जुड़े प्रार्थना पत्र का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें। वहीं, राजस्व विभाग से संबंधित अधिक शिकायतों पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिया कि सभी राजस्वकर्मी एवं लेखपाल भूमि विवाद खत्म करते हुए क्षेत्र में स्वयं पैमाइश कराते हुए कब्जा करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन


डीएम मृदुल चौधरी ने लेखपालों को संवेदनशील होकर काम करने की नसीहत दी। कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में धारा 145 पर कार्रवाई करें। सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे प्रकरण जहां भूमि पैमाइश और पत्थरगड्डी करने के बाद भी दबंगों ने इसे उखाड़ कर कब्जा किया है तो मुकदमा दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई करें। मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, एएसपी अरीवा नोमान, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी आदि मौजूद रहे।


संपूर्ण समाधान में आईं प्रमुख शिकायतें
कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने नाबालिग बेटी से पड़ोसी युवक की ओर से छेड़छाड़ करने की शिकायत की। थाना पुलिस और उच्चाधिकारियों द्वारा कार्रवाई न किए जाने की भी शिकायत कर बताया कि सोमवार सुबह सब्जी लेने गई बेटी के साथ गई तो फिर से पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की। बेटी के विरोध करने पर गाल पर तमाचा मारकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिलाधिकारी ने तत्काल थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


पाल काॅलोनी सिमरधा में रहने वाले रामकिशोर ने किसान सम्मान निधि चालू कराने की मांग की। मौके पर छानबीन कर बताया गया कि रामकिशोर ने स्वयं सम्मान निधि सरेंडर की थी। रामकिशोर को बताया गया कि पुन: किसान सम्मान निधि खुलवाने के लिए पहले सीएससी से अपडेट कराना होगा, फिर लैंड रिकार्ड आधार आदि अभिलेख तहसील में जमा करने होंगे। गांव पालर निवासी स्वामीशरण ने किसान सम्मान निधि चालू न करने का शिकायती पत्र दिया। इस पर अफसरों ने बताया कि पीएफएमएस पोर्टल पर लैंड सीडिंग हो गई है। आने वाली किस्त मिलेगी। गांव राजापुर रक्सा के श्यामलाल ने शिकायत की कि बीडा में उसकी जमीन आई है। पिछले 4-5 माह से नायब तहसीलदार द्वारा बैनामा नहीं कराया जा रहा है। डीएम ने मामले में कार्यवाही के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें