ऑस्कर के लिए नामित हुई फिल्म लापता लेडीज में झांसी के सुंदर लिखार ने भी अभिनय किया है। हालांकि, फिल्म में उनका महज ढाई मिनट का रोल है, लेकिन अपनी भूमिका में वह जान फूंकने में कामयाब रहे हैं।
वैसे तो सुंदर लिखार बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत हैं। लेकिन, अभिनय का उन्हें बचपन से ही शौक है। सन 1986 में वह रंगमंच से जुड़ गए थे। इसके बाद इप्टा (भारतीय जन नाट्य संघ) से जुड़ने के बाद उन्हें अपने अभिनय को तराशने का मौका मिला। वह आधा दर्जन बुंदेली फिल्मों में भी काम कर चुके हैं और बुंदेली फिल्म जगत का एक जाना पहचाना चेहरा हैं।