फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी वालों की मांग, वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ जुड़े झांसी का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकार द्वारा रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। लोग स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई करने से तो खुश हैं, लेकिन झांसी की पहचान मिटाने को लेकर आक्रोश में हैं। 29 दिसंबर को नाम बदलने की अधिसूचना जारी होने के बाद से लोग स्टेशन के नाम झांसी जोड़ने की मांग कर रहे हैं। अब तो लोग इसे लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और लोगों प्रदर्शन कर स्टेशन के नाम में झांसी का नाम जोड़े जाने की मांग की। लोगों का कहना है कि झांसी का नाम मिटाकर रानी के वजूद को खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्व सद्भाव समिति के डॉ. पीटर परापुल्लील के नेतृत्व में धर्मगुरुओं ने मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ ही झांसी का नाम जोड़ने की मांग की गई। इस मौके पर डॉ. धन्नूलाल गौतम, डॉ. नीति शास्त्री, प्रवीण कुमार जैन, ज्ञानी महेंद्र सिंह, लल्लन महाराज, अगस्टिन नरहोना, अताउल्ला खान, राजीव राय मौजूद रहे।
उधर, समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीपमाला कुशवाहा के नेतृत्व में किला गेट पर प्रदर्शन कर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि झांसी स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई कर रानी के वजूद को उनसे छीना जा रहा है। स्वदेश यादव ने कहा कि स्टेशन के नाम से झांसी हटाना ठीक नहीं है। इस मौके पर उत्कर्ष यादव, सौरभ शर्मा, राशिद खान, मुन्नालाल, मजहर आलम, रमजान खान, हलीम खान, मनोज गुप्ता, नदीम हाशमी, शीलू अब्बासी, मोहसिन, तानिया पवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ ही झांसी का नाम जोड़ने की मांग की। इस मौके पर धर्मेंद्र जैन, वीरेंद्र सिंघल, पुरकेश अमरया, रवि खटीक, मोनू मौजूद रहे। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में जिलाधिकारी के माध्यम से रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया है कि मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी संवाद रानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता संग्राम में बोला था। यह शब्द झांसीवासियों को गौरवान्वित करता है। स्टेशन का नाम के साथ झांसी नाम जोड़ने की मांग की गई। इस मौके पर राशिद खान, अब्दुल नोमान, रामजान खान, मुन्नालाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें