फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी आरटीओ में तैनात रहे सिपाही व चालक पर आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर

विज्ञापन
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर में तैनात रहे सिपाही व चालक ने करोड़ों की संपत्ति बनाई
विज्ञापन

झांसी। आरटीओ दफ्तर झांसी में तैनात रहे सिपाही व चालक ने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति बना ली। आलीशान मकानों के अलावा जमीनों को खरीद लिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक ने जांच में पाया कि इन दोनों ने वसूली करके आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस आधार पर दोनों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंस्पेक्टर अंबरीश कुमार यादव ने जिला जौनपुर के थाना बिलावर अंतर्गत गुलनामऊ गांव व हाल में कोतवाली के ओम शांति नगर निवासी संजय सिंह और बांदा जिला के थाना जमालपुर स्थित करवई गांव व वर्तमान में कोतवाली के चावला कॉलोनी निवासी अजमत अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वर्ष 2014 में आरोपी अजमत झांसी आरटीओ दफ्तर में आरटीओ का चालक व संजय सिपाही के पद पर तैनात था। पुलिस के अनुसार इस दौरान दोनों की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन में की गई थी। टीम ने गोपनीय जांच की. जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को दोनों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वर्तमान में आरोपी संजय बांदा आरटीओ कार्यालय व अजमत महोबा में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें