रिटायर्ड फौजी ने पुलिस पर चलाई गोली
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना प्रेमनगर पुलिस को ग्वालटोली में शुक्रवार रात एक रिटायर्ड फौजी के उपद्रव करने की सूचना मिली। खबर पाते ही पीआरबी की टीम उसे पकड़ने घर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही उसने पुलिस टीम पर दोनाली बंदूक से कई फायर किए।
गोली लगने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। जान बचाकर भागे पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी। जानकरी मिलते ही कई थानों के फोर्स मोके पर पहुंची। देर रात कई थानों काी फोर्स फौजी की खोजबीन में जुटी हुई है।