फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रेलवे टेक्नीशियन ने छोड़ दी दुनिया, मायके गई पत्नी के ग़म से डूब गया था शराब में

Sun, 10 Aug 2025 05:08 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों का कहना है पत्नी के मायके जाने से वह काफी दुखी रहता था। इस वजह से अत्यधिक शराब पीने लगा था। कमरे में कई शराब की बोतलों के साथ सिगरेट के टुकड़े भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
रवि प्रकाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी रेल मंडल में रेलवे टेक्नीशियन पद पर तैनात रवि प्रकाश पटेल (33) की लाश शनिवार रात उसके प्रेम नगर स्थित घर से बरामद हुई। उसकी मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। परिजनों का कहना है पत्नी के मायके जाने से वह काफी दुखी रहता था। इस वजह से अत्यधिक शराब पीता था। कमरे में कई शराब की बोतलों के साथ सिगरेट के टुकड़े भी बरामद हुए हैं।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


थाना प्रेमनगर के प्रतापपुर मोहल्ला निवासी रवि प्रकाश पटेल (33) पुत्र जगत नारायण फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बालूपुर गांव का रहने वाला था। रवि प्रकाश की 4 साल पहले रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर नौकरी लगी थी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पत्नी के जाने से वह तनाव में था। इस वजह से काफी शराब पीने लगा था। अधिक शराब पीने से उसकी मौत होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें