फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: 193 इकाइयों से शुरू हुआ उत्पादन, समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने लंबित आवेदनों के निस्तारण के दिए निर्देश

Fri, 07 Nov 2025 03:16 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बृहस्पतिवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में एमओयू की समीक्षा की। इकाइयां स्थापित होने में आ रही समस्याओं को जानकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उद्योग बंधु बैठक की समीक्षा करते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बृहस्पतिवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में एमओयू की समीक्षा की। इकाइयां स्थापित होने में आ रही समस्याओं को जानकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि उद्यमी निवेश मित्र पोर्टल पर अपनी समस्या अंकित करें, अधिकारी उसको निस्तारित कराएंगे।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि झांसी में 103, ललितपुर में 68 व जालौन में 22 सहित कुल 193 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो गया है। वायु की गुणवत्ता सुधारने के लिए 15 इकाइयों द्वारा स्माॅग गन लगवाए गए हैं।

बैठक में एसपी ग्रामीण डाॅ. अरविंद कुमार, डीएफओ नीरज आर्य, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, चैंबर आफ माइक्रो एंड स्माॅल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव साकेत गुप्ता, झांसी व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, निवेशक डाॅ. बीके गुप्ता, रोशन अग्रवाल, कमलेश सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें