पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा रविवार को दस केंद्रों पर होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती शनिवार को 11 केंद्रों पर कराई जाएगी।
पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दाे नवंबर रविवार को दस केंद्रों पर होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती शनिवार को 11 केंद्रों पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक की। इस दौरान बताया गया कि परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र के अलावा कैलकुलेटर, क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड, स्केल, पेन ड्राइव, इरेजर, इलेक्ट्रानिक पेन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी अभ्यर्थी अपने साथ ब्लूटूथ डिवाइस, हेल्थ बैंड, काला चश्मा लेकर नहीं आएगा। महिलाओं की चेकिंग के लिए कैनोपी लगाई जाएगी। परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। केंद्र प्रभारी को परीक्षा केंद्र के बाहर पार्किंग का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी सिटी प्रीति सिंह, एसपी आरए डा. अरविंद कुमार मौजूद रहे।