फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दूसरे दिन भी नहीं निकला सूरज, हवा ने बढ़ाई ठंडक, लोग पहने नजर आए स्वेटर और जैकेट

Wed, 29 Oct 2025 10:34 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों के दौरान मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। 30 और 31 अक्तूबर को मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
तापमान में गिरावट शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। बादल छाए रहने से दूसरे दिन भी सूरज नहीं निकला। हवा चलने से ठंडक बढ़ गई। तापमान लुढ़कने से लोग स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए। मौसम विभाग ने कल भी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही घने बादल छा गए थे और 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। इससे वातावरण ठंडा हो गया। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 23.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 9.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों के दौरान मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। 30 और 31 अक्तूबर को मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम पारा 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अधिकतर दक्षिणी-पश्चिम दिशा से तीन से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। किसानों को सलाह दी कि आगामी चार-पांच दिनों के दौरान रबी फसलों की बोआई का कार्य स्थगित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें