सीपरी बाजार की सब्जी मंडी में एक युवक द्वारा दुकानों पर तेल डालने और इसके बाद आग लगाने का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
दुकानदारों का आरोप है कि युवक ने पहले मंडी में स्थित दुकानों पर तेल डाला और फिर उनमें आग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक दुकानों के आसपास घूमता नजर आ रहा है। बुधवार सुबह आग लगने के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि उसने जानबूझकर दुकानों को आग के हवाले किया।
घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि सीपरी बाजार की सब्जी मंडी में दुकानों को हटाने और प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। सीएफओ राज किशोर राय का कहना है कि आग लगने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है मामले की जांच कराई जा रही है।