फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों तक पानी का संकट झेलेंगे झांसी वाले, आज से कम होगी सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के लोग दस दिनों तक पानी का संकट झेलेंगे। यह संकट खड़ा हुआ है माताटीला पावर हाउस के पैनल फुंक जाने से। अब माताटीला बांध से पानी की सप्लाई के लिए मोटरों को जेनरेटर से चलाया जाएगा। अब जेनरेटर से उतना प्रेशर नहीं बन जाएगा। दूसरा जेनरेटर पूरा वक्त चल भी नहीं पाएगा। इक्कीस जुलाई से पानी की किल्लत रहेगी।
विज्ञापन

महानगर में पेयजल आपूर्ति के लिए माताटीला बांध से कच्चा पानी प्राप्त कर उसे बबीना स्थित जल शोधन प्लांट तक पहुंचाया जाता है। यहां पर पानी शुद्ध होने के बाद पाइप लाइन के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है। रात में करीब दस बजे माताटीला पावर हाउस में ब्रेकर और पैनल जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस पर विद्युत वितरण खंड ललितपुर के अधिशासी अभियंता ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति दस दिन के बाद ही सुचारु हो सकेगी। ऐसे में महानगर को मिलने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित होने की पूरी संभावना है।
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जल निगम कार्यालय द्वारा 320 केवीए का जनरेटर पेयजल आपूर्ति के लिए लगाया गया है। परंतु जनरेटर से 24 घंटे जलापूर्ति कर पाना संभव नहीं है। इस कारण पानी की आपूर्ति में बाधा पड़ेगी। समस्या को ध्यान में रखते हुए लोगों से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है, क्योंकि पावर हाउस सुचारु होने में दस दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

माताटीला के पावर हाउस के ब्रेकर और पैनल जल गए हैं। सुचारु कराने में दस दिन का समय लग सकता है। जिलाधिकारी ललितपुर को पत्र लिख दिया गया है। - रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता, उप्र जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें