फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला जाए कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन का नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एबीवीपी की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलपति और कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने मांग की है कि अगर कोई छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करता है तो जब तक उसके 15 प्रतिशत नंबर नहीं बढ़ते, तब तक अंक नहीं बढ़ाए जाते हैं। भले ही वह छात्र दो नंबर से क्यों न पास हो रहा हो। छात्रहित में इस नियम में बदलाव किया जाए।
विज्ञापन

एबीवीपी ने कहा कि अगर किसी छात्र के इतने नंबर बढ़ रहे हैं कि वह पास हो जाए तो उसके नंबर बढ़ाए जाएं और पास किया जाए। कई छात्र-छात्राओं के सम सेमेस्टर के रिजल्ट 14 जुलाई 2021 को घोषित होने और कई सर्वर की समस्या के चलते परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके। ऐसे छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ दिन के लिए फिर से परीक्षा फॉर्म खोले जाएं। कुलसचिव से मांग की कि कक्षाएं शुरू होने से पहले सभी विभागों में पेयजल, लाइट, पंखों की सुचारू व्यवस्था की जाए। तीन साल से जमे बाबुओं का पटल परिवर्तन हो। शिक्षकों को प्रशासनिक काम न दिए जाएं।
छात्रनेता पर मुकदमा हो
एबीवीपी के पदाधिकारियों ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर प्रवेश के नाम पर पैसे लेने वाले छात्र संगठन के नेता पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने एसएसपी से कहा कि छात्रनेता ने 60 हजार रुपये ले लिए और प्रवेश भी नहीं कराया। पीड़ित जब पैसे मांगने गया तो उसे धमकाया गया। पैसे देने से मना कर दिया। नवाबाद थाने में प्रार्थनापत्र दिया गया मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें