फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बाजार से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर हो रहे मरीज, मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल पा रहीं निशुल्क

Thu, 26 Feb 2026 06:25 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ओपीडी में आने वाले रोगियों को दवा वितरण काउंटर से निशुल्क दवाएं मिलती हैं। इसके बावजूद, कई रोगियों को दवाएं बाजार से खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन के आदेश के बावजूद मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आने वाले रोगियों को बाजार से दवा खरीदनी पड़ रही है। न सिर्फ ओपीडी में आने वाले रोगियों को समुचित दवाएं मिलती हैं और न ही इमरजेंसी में आने वाले रोगियों को।
विज्ञापन


ओपीडी में आने वाले रोगियों को दवा वितरण काउंटर से निशुल्क दवाएं मिलती हैं। इसके बावजूद, कई रोगियों को दवाएं बाजार से खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बुधवार को बड़ागांव निवासी अंकित कुशवाहा हाथ में चोट के उपचार के लिए ओपीडी में गया। वहां से इमरजेंसी भेज दिया गया। इमरजेंसी में डॉक्टर ने बाजार से दवाएं लाने के लिए पर्ची थमा दी। जब वह दवाएं लेकर आया, तब उसका उपचार किया गया। वहीं, शिवपुरी के खनियादाना के प्रकाश लोधी मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आए। डॉक्टर ने उन्हें चार दवाएं लिखीं, जो पूरी नहीं मिली। जसरथ को मेडिसिन विभाग की ओपीडी में डॉक्टर ने सात दवाएं लिखीं। इसमें से तीन दवाएं नहीं मिलीं। दोनों रोगियों ने बताया कि दवा वितरण काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने उन्हें बाजार से दवाएं खरीदने के लिए कहा।

सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती होने वाले हर रोगी को 24 घंटे निशुल्क दवाएं व जांच की सुविधा मिलती है। ओपीडी में आने वाले रोगियों को भी निशुल्क दवा मिलती है। कभी-कभी ऐसी दवा देने की जरूरत होती है, जो कॉलेज में नहीं आती है। इन दवाओं को रोगी जनऔषधि केंद्र से खरीद सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें