फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पिता की हत्या के 50 दिन बाद इकलौते बेटे की मौत, नाजुक हालत में मेडिकल अस्पताल लाए थे परिजन

Tue, 06 Jan 2026 07:39 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

थाना कोतवाली इलाके के पंचवटी कॉलोनी निवासी रमेश प्रजापति की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। 50 दिन बाद मृतक के इकलौते पुत्र की भी मौत हो गई है। तबियत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में पिता रमेश प्रजापति की गला घोटकर हत्या होने के 50 दिन बाद उसके इकलौते बेटे प्रियांशु (17) की मौत हो गई। प्रियांशु भी उस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन सोमवार रात प्रियांशु की तबीयत खराब होने पर मेडिकल अस्पताल लाए थे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसके गलत उपचार का आरोप लगाते हुए कुछ अन्य लोगों पर भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


प्रियांशु की मां रानी ने बताया कि 14 नवंबर को घर में घुसकर उसके पति की गला घोटकर हत्या कर दी गई जबकि प्रियांशु को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उसका तब से मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा था। करीब 15 दिन पहले तबीयत ठीक होने के बाद उसे घर ले जाया गया था। तब से वह घर में रहता था। सोमवार रात उसकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे घर ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग तबीयत खराब होने पर उसे ग्वालियर ले जाना चाहते थे। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे भर्ती नहीं किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है उसके शरीर में कोई चोट के निशान नहीं हैं।  गलत उपचार का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें