फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे प्रधानाचार्य की मौत, चिकित्सक मित्र से जा रहे थे मिलने

Tue, 06 Jan 2026 03:04 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से डा. बीआर आंबेडकर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम अहिरवार की मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाशने में जुटी है।
 
विज्ञापन
हादसे में प्रधानाचार्य की मौत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार शाम गढ़मऊ रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से डा. बीआर आंबेडकर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम अहिरवार (65) की मौत हो गई। वह अपने चिकित्सक मित्र से मिलने जा रहे थे। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। परिजन उनको लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। पुलिस आरोपी चालक को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन



मूल रूप से जालौन के बरौदा गांव निवासी सीताराम परिवार के साथ थाना प्रेमनगर के नैनागढ़ स्थित तलैया मोहल्ला में रहते थे। वह पुनावली कला स्थित डा. बीआर आंबेडकर विद्यालय में प्रधानाचार्य थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम को वह गढ़मऊ रोड स्थित सुशीला अस्पताल में कार्यरत अपने दोस्त डाॅ. राजकुमार वर्मा से मिलने जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने के बाद बाइक खड़ी कर सड़क पार करके अस्पताल की ओर जा रहे थे। गढ़मऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। वह सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरे। सिर में उनको गहरी चोट आई। भांजा समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। होश न आने की वजह से उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। पत्नी पार्वती एवं दोनों बेटियां भी रोते-बिलखते पहुंच गईं। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें