टैक्सी में सवार लोग त्रयोदशी के निमंत्रण से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही टैक्सी भानपुरा पहुंची तभी चालक अपना संतुलन खो बैठा जिससे पहले से वहीं सड़क पर खड़ी टैक्सी से टकरा कर पलट गई।
मऊरानीपुर कोतवाली इलाके के भानपूरा में सवारियाें से भरी टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर खड़ी टैक्सी से टकराकर पलट गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई व चार लोग घायल बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि सभी लोग त्रयोदशी के निमंत्रण से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही टैक्सी भानपुरा पहुंची तभी चालक अपना संतुलन खो बैठा जिससे पहले से वहीं सड़क पर रखी टैक्सी टकरा कर पलट गई। जिससे वहां पर चीख पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टैक्सी से बाहर निकालकर मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने अन्य दो घायलों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची मऊरानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी।