फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बेकाबू कार ने पीएसी जवान समेत तीन को रौंदा, स्कूटर में टक्कर मारकर दुकान में घुसी

Wed, 22 Oct 2025 02:33 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मऊरानीपुर-टीकमगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने पीएसी जवान समेत तीन को रौंद दिया। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद चालक क्षतिग्रस्त कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार की दोपहर मऊरानीपुर-टीकमगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने पीएसी जवान समेत तीन को रौंद दिया। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद चालक क्षतिग्रस्त कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


ग्राम भदरवारा निवासी पीएसी में तैनात राजेंद्र कुमार अपने भतीजे विक्की के साथ गांव पचवई से अपने परिचित से मिलकर भदरवारा ई-स्कूटर से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटर उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। उस पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी एक दुकान में जा घुसी। दुकान पर 11 वर्षीय बालक रमेश निषाद बैठा हुआ था। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भेजा। चाचा-भतीजे की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें