फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘झांसी ओलंपिक 2015’ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 08 Aug 2015 11:27 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में अमर उजाला और एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा प्रायोजित ‘झांसी ओलंपिक 2015’ खेलों का धमाकेदार आगाज शनिवार को ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ। पहले दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किरण एस, विशिष्ट अतिथि अनुराधा शर्मा, संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र राय, अमर उजाला संपादक हेमंत लवानिया, यूनिट हैड संजय पचौरी का बैज अलंकरण किया गया। उसके बाद आरएलपीएस, एमएलएम, कैथेड्रिल कॉलेज, शेयरवुड कॉलेज, डॉन बास्को स्कूल, निर्मला कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक व दो, आर्मी पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों के बच्चों ने अतिथियों को बैंड की धुन पर स्कूली फ्लैग लहराते हुए मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने ओलंपिक फ्लैग चढ़ाकर, तिरंगा रंग वाले गुब्बारे क ो उड़ाकर तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर ‘झांसी ओलंपिक 2015’ का शानदार ढंग से आगाज किया।
इस मौके  पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ओलंपिक के कई खेलों में हम भारतीयों क ो कामयाबियां मिली हैं और भावी पीढ़ी को खेलों पर ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि स्पोर्ट्स शिक्षक बच्चों की खेल प्रतिभाओं को पहचानें तथा उनका बेहतर मार्गदर्शन करें। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। संघ अध्यक्ष ने कहा कि खेल मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए अहम हैं। कार्यक्रम का संचालन सचिव कपिल गर्ग ने किया, जबकि आभार आयोजन सचिव विमल शर्मा ने जताया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, उप क्रीडा अधिकारी राकेश यादव, माउंट लिट्रा जी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित पांडेय, प्रधानाचार्य शिवा द्विवेदी, डॉ. डीके ओमर, उत्तर प्रदेश जिमनास्ट संघ के सचिव राम सिंह सिकौरिया, बॉक्सिंग संघ सचिव अब्दुल हमीद, कबड्डी संघ सचिव प्रेम सिंह यादव, वालीबॉल संघ सचिव योगेंद्र रिछारिया, कुश्ती संघ सचिव सुंदर ग्वाला, जिला क्रिकेट संघ सचिव बृजेंद्र यादव, एथलेटिक्स संघ सचिव अर्जुन सिंह, क्रिकेट कोच अरुण राय, निजाम लांगसन, डॉ. नूतन अग्रवाल, डा मुहम्मद उमर, आशुतोष शर्मा, रमेश गुजराल, हृदेश कुमार, शशिभूषण वर्मा, अमर जीत नागिल, डॉ. आरसी अरोरा, पवन ओझा, विनीत शुक्ला, असित बनर्जी, ओमी यादव, इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिवेंदु ने राहुल को, साहिल ने अजय को हराया
झांसी ओलंपिक 2015 के पहले दिन ध्यानचंद स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में अंडर 10 आयु वर्ग के पहले दौर के बैडमिंटन मैचों में शिवेंदु ने राहुल शर्मा क ो 21 - 19 से, साहिल घोरपडे़ ने अजय सिंह को 21 - 10 से, कुशाग्र ने दीक्षांत को 21 - 03 से, मोकाशा देव ने गंधर्व को 21 - 05 से, कुशाग्र ने राजवीर सिंह चावला को 21 - 15 से, शिवेंद्र ने अभि कुशवाहा को 21 - 3 से, दीक्षांत ने जय कुशवाहा को 21 - 10 से, लखविंदन ने हिमांशु को 21 - 08 से, ए जॉय ने चिराग को 21 - 12 से, अंश ने प्रथम को 21 - 17 से, आदित्य ने रोहन को 21 - 17 से, आदित्य ने हर कीरत को 21 - 13 से, ऋषभ ने प्रेम सिंह को 20 - 09 से, शिवांश ने आर्यन को 21 - 13 से करण गुप्ता ने अमन गुप्ता को 21 - 06 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

यह हैं प्रतियोगिता के पार्टनर
प्रतियोगिता के रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम, चैनल पार्टनर डेन, बेवरेजेस पार्टनर कोका कोला हैं, वहीं माउंट लिट्रा जी स्कूल व जय श्री ज्वैलर्स का सहयोग है।

आज होंगे यह खेल
रविवार को ध्यानचंद स्टेडियम में प्रात: 8:30 बजे से खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल, क्रिकेट अंडर-14, रस्साकसी सभी आयु वर्ग तथा बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें